इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने शामली पुलिस की मदद से कैराना निवासी दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए टीम दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।
एनआईए ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके एनआईए को सौंप दिया है। अब आगे की कार्रवाई एनआईए के द्वारा की जा रही है। - सुकीर्ति माधव, एसपी, शामली