मिर्ची पाउडर
- फोटो : अमर उजाला
यशपाल राठी की हत्या के बाद सांडू मिर्जापुर जेल में गया। पुलिस के मुताबिक, फैजाबाद व मिर्जापुर जेल में सांडू की दोस्ती हरियाणा के रविंद्र उर्फ कालिया और अयोध्या के राकेश यादव से हुई थी।
इनके साथ मिलकर उसने गिरोह बना लिया था। लेकिन जेल से छूटने का रास्ता नहीं नजर आ रहा था। यशपाल की हत्या के बाद बाफर को आशंका थी कि मूंछ उसे और नुकसान पहुंचा सकता है। बाफर ने मूंछ की हत्या कराने के लिए सांडू को कस्टडी से छुड़वाया।