बदन सिंह बद्दो
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी का बड़ा माफिया बद्दो, रसूखदारों से संबंध
पुलिस के अनुसार बदन सिंह बद्दो पश्चिमी यूपी का बड़ा माफिया है। मेरठ, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में उसकी करोड़ों की संपत्ति बताई जा रही है। बद्दो के कई रसूखदारों से संबंध बताए जाते हैं, जोकि अक्सर जेल में उससे मुलाकात करने जाते थे। पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला है। पुलिस का कहना है कि बद्दो के मददगारों का पता लगाया जा रहा है।