बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना - 4
बिजनौर में अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुआवाला में वीर सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने भतीजे के साथ अनैतिक संबंधों के चलते कराई थी। गांव के चार लोगों को इस हत्या में नामजद किया था। पुलिस व स्वाट टीम ने हत्या का खुलासा करके पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं नामजद किए गए लोग बेकसूर निकले।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, रेहड़ थाने के गांव फजलपुर मच्छमार निवासी वीर सिंह 13 जनवरी को बाइक से अफजलगढ़ थाने के सुआवाला बाजार गया था। शाम तक जब घर नहीं लौटा तो रेहड़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। 14 जनवरी को वीर सिंह का शव सुआवाला मच्छमार मार्ग पर गांव हरपुर के पास मिला। वीर सिंह के भाई रामगोपाल ने इस हत्या की दो भाइयों रवि, अकुंश, शकील व ब्रह्मपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन लोगों से पैसों के लेनदेने को लेकर वीर सिंह का विवाद हुआ था। पुलिस ने गांव फजलपुर मच्छमार निवासी सोमपाल, ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी लवकुश व अनस को मोहम्मदपुर राजोरी तिराहे से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उन्होंने घटना का सारा राज उगल दिया। उनकी निशानदेही पर खून से सना डंडा बरामद किया गया। वीर सिंह की पत्नी सुशीला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।