फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: पति-पत्नी की लाश देख हर कोई हैरान, इलाके में फैली सनसनी, देखिए तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2020 02:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हो गई। मकान में पति-पत्नी की लाश देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट- 
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरी घटना
मीरापुर में किराना व्यापारी सुनील डागा की पत्नी नीरा (45 वर्ष) ने शनिवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं पत्नी की लाश देखकर पति की भी मौत हो गई। आसपास के लोगों को घटना का यकीन भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने पर पति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।

4 of 5
मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते ही महिला ने आत्महत्या की है। इसके बाद पत्नी का शव देखकर बीमार चल रहे पति किराना व्यापारी सुनील की भी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात नेपाल सिंह ने मामले की जानकारी ली है। उनका कहना है कि महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके बाद महिला के पति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें