आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित विभव वेली व्यू अपार्टमेंट में डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल की दहेज के लिए हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी। इसमें मृतका के पति डॉ. सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास, जेठ और जिठानी को आरोपी बनाया गया है। ये आरोपी मुकदमे में नामजद भी थे। 15 गवाह हैं, जिनके बयान दर्ज किए गए हैं। दहेज मृत्यु, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज की धारा में चार्जशीट लगाई है। विवेचक ने गर्भपात की धारा को हटा दिया है। चार्जशीट में लिखा कि इससे संबंधित साक्ष्य नहीं मिले। दहेज के लिए डॉ. दीप्ति के उत्पीड़न की बात सामने आई है। अन्य आरोपों से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य हैं।