फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को मार डाला: पति की लाश देख बिखर गई पत्नी, रो-रोकर बुरा हाल, देखिए वारदात की खौफनाक तस्वीरें

Sun, 25 Jul 2021 02:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ समाचार: एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। मोदीपुरम थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कार में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

कंकरखेड़ा क्षेत्र के नंगलाताशी निवासी सुखरम पाल (65 वर्ष) पत्नी कुसुम, दामाद मोहित और बेटी रीटा के साथ रहते थे। उनका बेटा रोहित उर्फ मोंटू अलग रहता था। रोहित प्रॉपर्टी डीलर है और उसे शक था कि माता-पिता बहन को सारी संपत्ति दे देंगे। इसे लेकर कई बार पिता-पुत्र में विवाद भी हुआ। 15 दिन से रोहित माता-पिता के पास आ रहा था। शनिवार दोपहर तीन बजे रोहित पिता के साथ दूसरी बहन की कोथली देने उसकी सुसराल काजमाबाद गून के लिए निकला था लेकिन दोनों वहां नहीं पहुंचे। रात 7:30 बजे पुलिस से कुसुम को सूचना मिली कि हाईवे स्थित लाला मोहम्मदपुर रोड पर सड़क के किनारे खड़ी कार में एक लाश मिली है। कुसुम ने शव की शनाख्त की। सुखरमपाल को तीन गोली लगी हैं।
विज्ञापन

पति की लाश कार में देखते ही बोली, बेटे ने मार डाला

2 of 6
मेरठ समाचार: मौके पर पहुुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
कार में सुखरम पाल को किसने मारा होगा, इसे लेकर पुलिस के जहन में अलग-अलग सवाल उठ रहे थे। वहीं पति की लाश को देखते ही कुसुम बोली कि बेटे ने मार डाला। एसएसपी ने भी कुसुम से बात करके पूछा कि बेटे ने क्यों मारा। बोली, साहब पहले भी कई बार मारने की धमकी दे चुका था। भरोसा जताकर अपने पिता को बहन की कोथली देने के बहाने घर से लेकर गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ समाचार: जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पिता सुखरम पाल को मारने के लिए रोहित ने पहले से प्लान बनाया हुआ था। इसके चलते वह 15 दिन से लगातार उनके पास जाता था। शायद माता-पिता को लगा था कि बेटा सुधर गया है। यह सोचकर कुसुम ने पति को बेटे के साथ बड़ी बेटी को कोथली देने भेज दिया, लेकिन उसे पता नहीं था कि बेटे के दिमाग में कुछ और चल रहा है। रोहित ने पहले देवेंद्र को रास्ते में कार में बैठाया और उसके बाद ही दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि सुखरम पाल को पहली गोली पीछे से कनपटी पर सटाकर मारी गई। शव कार में ड्राइविंग सीट के बराबर वाली सीट पर लहूलुहान हालत में मिला है। अंदेशा है कि हत्या कार में ही हुई है। तीन गोली के निशान मिले हैं। वारदात को कैसे अंजाम दिया गया, इसका खुलासा आरोपी बेटे या फिर उनके रिश्तेदार देवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। 

4 of 6
मेरठ समाचार: हस्तिनापुर में अलर्ट जारीय़ - फोटो : amar ujala
छोटे बेटे की हादसे में हो गई थी मौत 
छह साल पहले सुखरम पाल के छोटे बेटे रवि की हादसे में मौत हो गई थी। रवि के नाम ही यह स्विफ्ट गाड़ी थी। जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया। रोहित पहले से ही गलत संगत में था। माता पिता ने रोहित के साथ रहने से इनकार कर दिया था। कई महीने तो दंपती किराए के मकान में रहे। बाद में दामाद और बेटी उनको ले आए। इसके बाद बेटी-दामाद के साथ घर में रहने लगे। इससे रोहित का गुस्सा बढ़ गया और उसने पिता को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग बना ली। उसको लगता था कि उसके पिता उसकी बहन को सारी संपत्ति दे देंगे। आरोपी रोहित दो बच्चे का पिता है। उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ न्यूज: मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
रोहित तूने क्या कर दिया 
एक दिन रोहित सुधर जाएगा, यह बात परिवार और रिश्तेदार भी कहते थे। सुखरम पाल की बेटे ने ही हत्या कर दी। यह सुनकर लोग बोले कि रोहित तूने क्या कर दिया। कुसुम बोली कि एक बेटा हादसे में चला गया और दूसरे ने संपत्ति के चक्कर में पिता को मार डाला। सुखरम पाल की बेटियों का रोकर बुरा हाल हो गया। वह अपनी मां को संभालने में लगी थी। वह कह रही थी कि भैया तुमको संपत्ति चाहिए थी तो ले लेते, लेकिन पिता की जान तो न लेते। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
सुखरम पाल की पत्नी कुसुम की तहरीर पर रोहित और रिश्तेदार देवेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कार के शीशे तोड़कर शव को निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा करेंगे। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें