मेरठ में युवक की हत्या कर शव को कार में डालकर फूंक दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात गंगानगर में ललसाना मार्ग गुरूवार सुबह हुई थी। गंगानगर पुलिस ने इस मामले में पल्लवपुरम निवासी एक व्यक्ति और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। आगे जानें आखिर किस वजह से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया:-
विज्ञापन
2 of 9
car
युवक मवाना के गांव जंघेड़ी का रहने वाला था। जो प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका के पिता और भाई ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ उसे पकड़ लिया था। बाद में युवक का शव जली हुई कार में मिला। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 9
car
इकलौता बेटा था संजीव
पुलिस का दावा है कि संजीव अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसकी दो बहन है। संजीव जब छह महीने का था, तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। संजीव पल्लवपुरम में एक रिश्तेदार के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। तभी उसकी दोस्ती दूसरी बिरादरी की युवती से हुई थी। पांच साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका पता युवती के परिजनों को लग गई थी। युवती से फोन कराकर उसके परिजनों ने संजीव को अपने घर पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
4 of 9
car
पुलिस के अनुसार जंघेड़ी गांव निवासी संजीव उर्फ शैंकी गुर्जर (24) पुत्र रूप सिंह का पल्लवपुरम में एक छात्रा से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को प्रेमिका से मिलने के लिए संजीव पल्लवपुरम में उसके घर चला गया था। जहां पर युवती के पिता और भाई ने संजीव को पकड़ लिया। पिता-पुत्र ने संजीव की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने संजीव की लाश को उसकी ही वैगन आर कार में रखा और ललसाना के जंगल में ले गए थे।
विज्ञापन
5 of 9
car
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार की सीट पर संजीव की लाश रखकर उसमें आग लगा दी थी। आरोपियों ने बताया है कि कार में शव जलाने के पीछे उनका मकसद था कि संजीव की पहचान न हो। पता चल भी जाएगा तो सब सोचेंगे की कार में लगी सीएनजी किट के चलते आग लगी होगी, जिससे यह हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन
6 of 9
UP Police
दिनभर बना रहा रहस्य, देर रात खुला हत्याकांड
दिनभर कार में जले मिले अवशेषों को लेकर लोगों मेें रहस्य बना रहा। आपस में लोग चर्चा करते रहे। देर रात पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य दोनों आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिय। उन्होंने हत्या की यह कहानी बताई।
विज्ञापन
7 of 9
डेमो
- फोटो : डेमो
सैंकी की हत्या होने का पता लगते ही उसकी मां और दोनों बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपियों से उनका आमना सामना कराया। सैंकी के परिजनों को यकीन नहीं आ रहा कि उनके बेटे की हत्या हो गई। उसकी पहचान के लिए आरोपियों ने कुछ सुबूत दिए है।
8 of 9
car
ड्राइविंग सीट पर मिले थे अवशेष
पुलिस के अनुसार गंगानगर थानाक्षेत्र के ललसाना गांव के जंगल में पूर्व पार्षद अजीत का हॉट मिक्स प्लांट है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे प्लांट के सोना नाम के एक कर्मचारी ने पास ही एक कार में आग लगी देखी तो शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां भीड़ लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर गंगानगर और सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की तो कार की ड्राइविंग सीट पर पूरी तरह से झुलसा मानव शरीर मिला। सीट पर केवल अवशेष ही थे। पुलिस ने कार का नंबर डीएल 4 सी-एए 1766 बताया। इस नंबर के जरिये पुलिस ने कार स्वामी रोहिणी दिल्ली निवासी का पता लगाया। वहां से संजीव का नाम सामने आया।