फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिर बड़ी वारदात, बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट, देखिए मौका-ए-वारदात की तस्वीरें

Wed, 09 Sep 2020 10:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में 24 घंटे के भीतर फिर से एक बड़ी वारदात हो गई। शहर में जहां मंगलवार को एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तो वहीं बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। देखिए दोनों घटनाओं की मौका-ए-वारदात की तस्वीरें- 
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
घटना - 1
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में मंगलवार को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में लूट की और विरोध करने पर सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित के अनुसार, बदमाश 10 लाख रुपये नकद और पांच किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर आक्रोश जताया। पुलिस ने लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शुरुआती जांच में एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार सेक्टर दो में सराफा व्यापारी सतीश कुमार जैन की घर में ही ज्वेलरी शॉप है। दोपहर 12:40 बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस चार बदमाश दुकान में घुस आए और लूटपाट शुरू कर दी। सतीश के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा अमन जैन दुकान पर आ गया। अमन ने भी पिता के साथ विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और सतीश के सिर पर भी पिस्टल से प्रहार किया। तीन मिनट में लूटपाट के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग गए। 

4 of 8
मेरठ हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अलग-अलग बाइक से सात बदमाश आए थे। इनमें से चार ही दुकान के अंदर आए थे, जबकि तीन बाहर रहकर निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 8
मेरठ हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद व्यापारी और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने घायल अमन को आनन-फानन में आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन परिवार का इकलौता बेटा था। जानकारी पर व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाजार बंद कर आक्रोश जताया। माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने आक्रोशित लोगों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना - 2
मेरठ में दौराला क्षेत्र के सकौती-नंगली मार्ग पर बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

7 of 8
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

8 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से परविंदर (45 वर्ष) को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें