फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में एक ऐसी मुठभेड़, साथियों की गोली से ढेर हुआ बदमाश, देखिए तस्वीरें

Sat, 25 Jul 2020 06:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में अभी तक आपने यही सुना होगा कि पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। इसके अलावा या फिर यह सुना होगा कि मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। लेकिन पश्चिमी यूपी में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में साथियों की गोली से ही एक बदमाश ही ढेर हो गया। ये बात पुलिस ने जांच के बाद बताई है। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग में शुक्रवार रात को कुछ बदमाश पोल्ट्री फार्म में घुस आए। फार्म मालिक के बेटे व नौकर की चालाकी से लूट होना तो बच ही गया बल्कि एक बदमाश भी मुठभेड़ में मारा गया। हालांकि कई बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
ये ही है पोल्ट्री फार्म - फोटो : अमर उजाला
गांव नगला बुजुर्ग, विलायत नगर के जंगल में रंजीत सिंह पुत्र हरि सिंह सरदार का डेरा है। वहीं डेरे से आधा किलोमीटर की दूरी पर उसका पोल्ट्री फार्म भी है। यहां शुक्रवार रात रंजीत का बेटा गुरकीरत सिंह और नौकर सुक्खा वहां सोए हुए थे। इस दौरान लूट के इरादे से कुछ बदमाश फार्म में घुस आए। भनक लगते ही गुरकीरत ने फोन कर परिजनों को सूचना दे दी। 

4 of 6
गांव वालों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। वहीं बदमाश खुद को घिरा हुआ देख फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने बताया कि इस दौरान साथियों की गोली लगने से एक बदमाश मारा गया। 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर निवासी गुलबहार पुत्र वहाब के रूप में हुई है। उधर, परिजनों ने थाने में पहुंचकर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फार्म मालिक का बेटा और मां - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर भोपा संजीव कुमार ने बताया कि कि मृतक की पहचान हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके खिलाफ अपराधिक मामले हैं या नहीं पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मुकदमा डेरा मालिक की ओर से मृतक बदमाश के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें