पत्नी के साथ व्यापरी
- फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले दंपती के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद मंजू अपने पति को छोड़कर आगरा अपने मायके में चली गई। एक सप्ताह से मीना गौतम अपने बेटे निर्देश को लेकर चिंतित थीं। उन्होंने बेटी अंजली और दामाद देवेश से मेरठ चलने को कहा। पांच-छह दिन से देवेश अपने साले को कॉल कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। वहीं मंगलवार को पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद देवेश, अंजली और मीना शास्त्रीनगर में निर्देश की कोठी पर पहुंचे। दरवाजे का कुंडा लगा था, जिसे खोलकर वे अंदर आ गए। एक कमरे से बदबू आ रही थी। तीनों जैसे ही कमरे में गए तो निर्देश का काला पड़ चुका और फूल चुका शव पड़ा था। जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ लग गई।
इसके बाद सूचना मिलने पर मेडिकल थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। बहन और बहनोई ने मंजू पर हत्या का अंदेशा जताया है। वहीं पुलिस व्यापारी की पत्नी अंजू से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।