फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से खौफ फैला रहा ये कुख्यात बदमाश, करा चुका कई बड़ी वारदात, अब चार और लोग निशाने पर

Fri, 31 Jul 2020 12:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पुलिसकर्मियों के बीच में कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
बागपत में देशराज और परमवीर तुगाना की हत्या होने के बाद कुख्यात सुनील राठी से चार और लोगों को जान का खतरा है। जिन्हें पुलिस ने गुपचुप तरीके से सुरक्षा दी है। सुनील राठी के कई शूटरों का पता लगाया है, जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई भी हो सकती है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी बागपत और मेरठ में फिर हत्या करा सकता है, इसको लेकर पुलिस में बेचैनी है। ईंट भट्ठा व्यापारी देशराज व हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या में राठी की भूमिका मिली है, जिसके काफी सुबूत पुलिस ने जुटा भी लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस कर्मियों के साथ लाल घेरे में कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
बागपत और मेरठ में सुनील राठी के निशाने पर चार और लोग हैं, ये इनपुट पुलिस को मिल रहा है। बागपत में जिला पंचायत चुनाव को लेकर गैंगवार के साथ- साथ बदमाशों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन चार लोगों को मेरठ और बागपत में खतरा है, उनको पुलिस ने गुपचुप तरीके से सुरक्षा मुहैया करा दी है। पुलिस ने इन लोगों से जानकारी भी जुटाई है कि आखिर सुनील राठी उनकी हत्या क्यों करना चाहता है। दरअसल बागपत के ईंट भट्ठा व्यवसायी की हत्या के बाद पुलिस ने जांच की तो सुनील राठी के टारगेट पर चार और लोगों के नाम सामने आए। 

4 of 7
पुलिस के घेरे में कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
बड़े बदमाशों के 88 शूटर चिह्नित
जेल में बंद सुनील राठी, उधम सिंह, योगेश भदौरा, सुशील मूंछ और भूपेंद्र बाफर समेत करीब 20 बड़े बदमाशों के पश्चिमी यूपी के जिलों में करीब 88 शूटर हैं, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित किया है। जिसके बाद से पुलिस ने खासकर सुनील राठी और दूसरे बदमाशों के शूटरों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। हालांकि कई शूटर जेल में होना भी बताए गए। इन शूटरों से जेल में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का गोपनीय ऑपरेशन 
पुलिस का दावा कि सुनील राठी के गिरोह की रीढ़ तोड़ने के लिए गोपनीय ऑपरेशन चल रहा है। सुनील राठी से जुड़े कई बदमाशों की कुंडली खंगाली गई, जिसमें राठी के खिलाफ कई सुबूत मिले हैं। जिस पर उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा जेल में बंद उधम सिंह, योगेश भदौड़ा समेत कई बदमाशों के गैंगों को खत्म करने के लिए पुलिस की मुहिम चली हुई है। 
विज्ञापन

6 of 7
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
रंगदारी मामले में मेरठ पुलिस ने मांगा सहयोग 
सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मेरठ पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से सहयोग मांगा है। इसके बाद जनपद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही है।

तिहाड़ जेल में बंद शातिर सुनील राठी की मां राजबाला के नाम से डॉ. अतुल कृष्ण को दो करोड़ रुपये रंगदारी का पत्र भेजा गया था। इस पत्र में रंगदारी की रकम मेरठ-करनाल हाईवे पर बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कुरथल में एक नलकूप पर पहुंचाने को कहा गया था। यह रकम तीन अगस्त को पहुंचाने की बात पत्र में कही गई है। इस नलकूप के बारे में जानकारी हासिल होने पर मेरठ पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से मदद मांगी है। जिस पर दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से काम करना प्रारंभ कर दिया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की घटना में मेरठ पुलिस ने सहयोग मांगा है। हमारी टीम भी इस मामले में सक्रिय हो गई है। दोनों जिलों की पुलिस इस पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी - फोटो : अमर उजाला
अपराधियों के नजदीकियों और रिश्तेदारों के बनते रहे लाइसेंस
बदमाश सुनील राठी की मां और टीकरी की पूर्व चेयरपर्सन राजबाला चौधरी और राठी के करीबी परमवीर तुगाना की हत्या में आरोपी नरेश खोखर समेत कई लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सवाल हैं कि अपराधियों और उनके करीबियों के शस्त्र लाइसेंस आसानी से जारी होते रहे और हर साल नवीनीकरण पर भी पुलिस की रिपोर्ट लगती रही। पुलिस-प्रशासन यह जान नहीं पाया कि बड़े बदमाशों का कौन रिश्तेदार और कौन करीबी है। जानते हैं तो कैसे ये शस्त्र लाइसेंस लिए घूमते रहे। इस तरह के और भी मामले हैं, क्या उन पर भी कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें