फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी हत्याकांड: शमशाद की पत्नी ने मिटाए थे सुबूत, अब हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 28 Jul 2020 05:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
अलग अलग फोटो में दोनों पत्नी के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में प्रिया और कशिश (मां-बेटी) हत्याकांड को किस तरह साजिश के तहत अंजाम दिया गया, उसकी परतें पुलिस की जांच में खुल रही हैं। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 6
प्रिया के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार शमशाद ने इस दोहरे हत्याकांड को सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया था। प्रिया साईं बाबा की पूजा करती थी। जब शमशाद कांशीराम कॉलोनी में प्रिया और उसकी बेटी कशिश के साथ रहता था तो उसने प्रिया से इसका विरोध किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
मां-बेटी के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला
प्रिया को जब पता चला कि उसका प्रेमी अमित नहीं शमशाद है तो वह टूट गई। लेकिन उसने शमशाद की एक नहीं सुनी और खरखौदा थाने में शमशाद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। शमशाद ने पुलिस से सांठगांठ कर मामला दबा दिया था। उसके बाद परतापुर में भूड़बराल नई बस्ती में प्रिया के साथ रहने लगा था।

4 of 6
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद से शमशाद प्रिया से पीछा छुड़ाना चाहता था। जिसका मौका उसे लॉकडाउन में मिला। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के चलते शमशाद दिन भर घर में रहा। 24 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद शमशाद घर में ही रहने लगा। दोनों के बीच रिश्तों में पहले से खटास तूल पकड़ने लगी। नौबत यहां तक पहुंची कि 28 मार्च को शमशाद और उसकी पत्नी अफसाना के भाई दिलावर ने प्रिया और कशिश की हत्या कर शव को बेडरूम में गड्ढा खोदकर दबा दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस वारदात के बाद शमशाद की पत्नी अफसाना भी बिहार से वहां आ गई थी। शमशाद के कहने पर अफसाना ने घर से सारे सुबूत मिटा दिए। पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रिया - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी को लेकर चर्चाएं
शमशाद व प्रिया की करोड़ों की प्रॉपर्टी बताई जा रही है। प्रिया के परिजन पहले इंकार कर रहे थे कि उन्हें प्रॉपर्टी से कोई लेना-देना नहीं है। अब प्रॉपर्टी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि शमशाद और प्रिया की सारी संपत्ति जब्त होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें