घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।
- फोटो : amar ujala
पंप के ऑफिस में बैठे राहुल सिंह के भाई प्रशांत सिंह, उनका दोस्त विकल्प भाटी भी बाहर आ गए। उन्होंने तोड़फोड़ कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की। हमलावरों ने उनके पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर राहुल सिंह पंप पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में प्रशांत, विकल्प, मैनेजर विनीत राजपूत, समर सोम और कृष्णजीत हैं।