उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। सरधना में 18 साल के एक युवक ने अपनी 23 वर्षीय बड़ी बहन की गोली मारकर हत्या कर डाली। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
बताया गया कि बहन की हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने अपने परिजनों से कहा कि अब उनकी बदनामी नहीं होगी। बहन को जन्नत में पहुंचा दिया है। ग्रामीणों के अनुसार युवती का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहती थी। वहीं, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी के दौरान आरोपी युवक के चेहरे पर अपने किए का पछतावा नजर नहीं आ रहा था।