फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनादन एनकाउंटर: 24 घंटे में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें

Sun, 11 Aug 2019 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में दनादन एनकाउंटर किए जा रहे हैं। यूपी में बदमाशों की शामत आ गई है और पुलिस अपराधियों का क्राइम रिकॉर्ड खंगाल कर निशाना बना रही है। इसका ताजा उदाहरण है कि पुलिस ने 24 घंटों के भीतर जहां बागपत में सवा लाख के इनामी बदमाश को ढेर किया है तो वहीं सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है। अगली स्लाइडों में देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 9
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इनामी बदमाश बागपत पुलिस के निशाने पर हैं। टीकरी कस्बे के जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने शामली के कुख्यात आकाश जाट गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं सवा लाख के इनामी बदमाश विकास उर्फ फोनी को मार गिराया। सीओ रमाला अनुज चौधरी का हमराह भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

3 of 9
घायल सिपाही का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे सीओ रमाला अनुज चौधरी को जानकारी मिली कि टीकरी-असारा मार्ग पर संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सीओ अनुज चौधरी, एसओ दोघट रमेश सिंह सिंधू पुलिस के साथ टीकरी के जंगल में पहुंचे और बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को घेर लिया। युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस की दो गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। बदमाश की गोली से सीओ का हमराह शामली के लंढोरा निवासी अनुज पंवार घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल सिपाही और बदमाश को सीएचसी बड़ौत पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

4 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से विकास उर्फ फोनी (22) पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ककड़ीपुर थाना रमाला के रूप में हुई।
विज्ञापन

5 of 9
बाइक बरामद - फोटो : अमर उजाला
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाश पर सवा लाख का इनाम घोषित था। छपरौली थाना क्षेत्र में विद्युत कर्मियों से सात लाख रुपये की लूट के मामले में एक लाख और मेरठ जिले के रोहटा थाने से किसान की हत्या के मामले में 25 हजार का इनाम घोषित था। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्टल, 32 बोर के छह खोखे, 315 बोर के दो खोखे व बाइक बरामद की। वह कुख्यात आकाश जाट शामली गिरोह का सक्रिय सदस्य था। पुलिस फरार उसके साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है। एसओ रमेश सिंह सिधू ने मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

6 of 9
बदमाश की जेब से बरामद कारतूस - फोटो : अमर उजाला
वहीं सहारनपुर पुलिस ने भी शुक्रवार देर रात 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश पर लूट, डकैती और हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

7 of 9
मामले की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान लगभग साढ़े ग्यारह बजे चिलकाना क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान मुठभेड़ में चरथावल निवासी मोहम्मद हाफिज गोली लगने से घायल हो गया है जबकि उसका साथी फरार हो गया।

8 of 9
मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बदमाशों द्वारा फायरिंग में सिपाही विनीत हुड्डा और उपनिरीक्षक अमित शर्मा को गोली लगी है। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

9 of 9
मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक बदमाश कई मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर पचास हजार का इनाम रखा गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें