फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के सामने गोलियों से भूनकर हत्या, हर कोई जान बचाकर भागा, देखें तस्वीरें

Tue, 17 Dec 2019 11:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 8
सीजेएम कोर्ट में कुख्यात शाहनवाज की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सबकुछ सामान्य था। सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता और मुकदमों के वादी, गवाह व अन्य लोग मौजूद थे। किसी को यह आभास नहीं था कि जहां वह आराम से खड़े हैं, वहां खून खराबा होने वाला है। एकाएक दीवार के सहारे खड़े तीन युवकों ने पिस्टल निकालीं और कुख्यात बदमाश शाहनवाज और उसके साथी जब्बार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू होते ही भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी जान बचाकर भागता दिखाई दिया।
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर जनपद में मंगलवार दोपहर 1:40 बजे जब सीजेएम कोर्ट में यह वारदात हुई, तो कोर्ट की कार्रवाई चल रही थी। रोजाना की तरह ही अधिवक्ता व अपने मुकदमों के संबंध में आए लोग मौजूद थे। सभी अपने काम में जुटे हुए थे। हत्यारोपी साहिल, अफराज और सुमित भी एकदम चुपचाप अन्य लोगों के बीच में खड़े थे।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
किसी को यह पता नहीं था कि अन्य लोगों के बीच खड़े तीन युवकों के मंसूबे कितने खतरनाक हैं। जैसे ही हत्यारोपियों को मौका मिला, तो तीनों ने अपनी पिस्टल निकाल लीं और शाहनवाज व जब्बार पर तानकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां बरसाने से कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई।

4 of 8
घटना के बाद मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रत्यक्षदिर्शियों के अनुसार सीजेएम योगेश कुमार ने मेज के पीछे छिपकर जान बचाई। इसके बाद वे अपने चैंबर में चले गए।
विज्ञापन

5 of 8
घटना के बाद भगदड़ मची - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि गोलियां लगने पर शाहनवाज कोर्ट परिसर में ही गिर गया था। कुछ वकील बाहर की तरफ भागे, तो कुछ ने वहीं छिपने का प्रयास किया। दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान भी एकाएक हुई वारदात को समझ नहीं पाए, लेकिन कोर्ट मोहर्रिर (सिपाही) मनीष ने एक शूटर को दबोचने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने सिपाही मनीष और दिल्ली पुलिस के सिपाही संजीव पर भी गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हत्यारोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन अन्य पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। सिपाही संजीव के पैर में गोली लगी, जबकि मनीष के पैर और ठोड़ी पर चोट लगी।
विज्ञापन

भगदड़ में जब्बार को भूली पुलिस, और वह भाग गया 

7 of 8
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट परिसर में गोलियां चलीं और भगदड़ मच गई। कोई अपनी जान बचा रहा था, तो पुलिस वाले हत्यारोपियों को पकड़ने में लग गए थे। इस बीच पुलिस को जब्बार का ख्याल नहीं रहा, जो शाहनवाज के साथ ही दिल्ली तिहाड़ जेल से पेशी के लिए बिजनौर लाया गया था। भगदड़ के दौरान जब्बार को भी पुलिस कस्टडी से फरार होने का मौका मिल गया और जब तक पुलिसकर्मी इस बारे में सोच पाते, तब तक जब्बार फरार हो गया था।
विज्ञापन

वारदात के बाद बंद कराया कोर्ट रूम 

8 of 8
सीजेएम कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
सीजेएम कोर्ट में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद जब अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट कक्ष का दरवाजा बंद करा दिया। अधिवक्ता व अन्य जितने लोग कोर्ट परिसर में मौजूद थे, उनको भी बाहर निकाल दिया गया। तीनों आरोपियों से काफी देर तक वहीं पर पूछताछ की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें