विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सवाल, एक व्यक्ति कैसे चार लोगों की हत्या कर सकता है
परिजनों ने पुलिस से पूछा कि एक व्यक्ति चार लोगों को कैसे मार सकता है। अजय तो खुद शरीर से काफी मजबूत थे। अजय खुद अपने मित्र परिचितों और मंडली वालों की अर्थिक मदद करते थे, हिमांशु के 60 हजार क्यों रखेंगे। हिमांशु के उल्टे सीधे बयानों से उनके परिवार की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। पुलिस कार्यालय पर हिमांशु के बोलते हुए उसकी जो वीडियो वायरल हो रही है ऐसे लगता है कि वो सब रटी रटाई बातें कह रहा है। वो एक हत्यारोपी है, उसकी बातों पर हुए खुलासे का यकीन कैसे हो।