फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है चार कत्ल का असली राज? वारदात से जुड़ी हैं ये बड़ी वजह, पुलिस जांच पर उठ रहे सवाल

Fri, 03 Jan 2020 01:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 8
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
शामली में अजय पाठक के परिवार की हत्या में केवल एक ही शख्स के शामिल होने पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। वारदात में कई तथ्य हैं जो किसी दूसरे शख्स की मौजूदगी, साजिश या सहयोग की तरफ इशारा करते हैं। यही वजह है कि परिचित, रिश्तेदार और शहरवासी हत्याकांड पर पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। शहर में चर्चा है कि भले ही हत्याकांड को हिमांशु ने अंजाम दिया हो लेकिन कोई और भी है जो हिमांशु की मदद कर रहा है। आगे जानिए क्या है वो चार बड़ी वजह-
विज्ञापन

2 of 8
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
वजह -1
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसी दिन दोपहर में हिमांशु पंजाबी कॉलोनी में आया था। तब उसने साफ कपड़े पहने थे, जबकि उसे खून से सने कपड़ों में गिरफ्तार किया गया। सवाल है कि उसे साफ कपड़े किसने उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

3 of 8
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
वजह -2
चर्चा है कि वारदात के बाद दोपहर में हिमांशु किसी की बाइक से कॉलोनी में आया था। ये बाइक उस पर कहां से आई, किसकी थी बाइक। हो सकता है कि उसे बाइक देने या दिलाने वाला शख्स भी इस केस में किसी ना किसी तरह मदद कर रहा हो।

4 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वजह -3
जब हिमांशु कॉलोनी में आया तो उस वक्त उसने अजय पाठक की कार जिसमें भागवत का शव भी था, वो कहां खड़ी की। जाहिर है कि वो कहीं लावारिस हालत में सड़क पर तो खड़ी करके नहीं आया होगा। उसे जरूर किसी के यहां छिपाया होगा। कोई तो है जो उसका मददगार है।
विज्ञापन

5 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वजह -4 
अजय पाठक के परिजनों के अनुसार वारदात के बाद अजय के हाथ की सोने और नग वाली अंगूठियां, उनकी पत्नी का पर्स आदि गायब है, जो पुलिस को नहीं मिला। हो सकता है कि ये सब चीजें हिमांशु ने अपने किसी मददगार को दी हों।
विज्ञापन

6 of 8
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
लूट भी हो सकती है वजह 
अजय पाठक ने काफी धन और शोहरत कमाई थी। आर्थिक हालत भी मजबूत थी। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी हिमांशु आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बैंक लोन ना चुकाने पर आरसी जारी हो गई थी और लोगों का भी कर्जा बताया जा रहा है। यह भी संभावना है कि तंगी की वजह से हिमांशु ने अजय पाठक के घर में लूट की कोशिश की और विरोध में उसने ये वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ये भी चर्चा है
इस घटना के बाद कोई नेपाली लड़की की अफवाह भी शहर में है। ये भी शोर है कि हिमांशु वारदात के बाद एयरपोर्ट तक भी गया था। हालांकि इसकी पुलिस या किसी अन्य माध्यम से पुष्टि नहीं है। चर्चा है कि नेपाली लड़की का भी इस केस में अहम रोल हो सकता है। हालांकि पुलिस साफ तौर पर इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन

8 of 8
हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला
अभी हिमांशु से कम पूछताछ हुई है। उससे गहन पूछताछ करने के लिए पांच दिन के रिमांड की अर्जी कोर्ट में डाली है। पूछताछ में जो भी तथ्य और सबूत मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। हर तथ्य पर काम होगा। किसी लड़की या एयरपोर्ट जाने वाला मामला प्रकाश में नहीं आया है। - विनीत जयसवाल, एसपी शामली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें