ठेकेदार बनकर परिवार के लिए पैसा कमाना चाहता था साहिल, लेकिन जिसने ठेकेदारी करने को आगे बढ़ाया, उसने ही दगा दे दिया। पालिका में किसी पंजीकृत ठेकेदार के साथ जुड़कर कार्य करने वाले ठेकेदार साहिल को जब कई महीने तक उसका पैसा नहीं मिला, तो वह आर्थिक नुकसान में डूबता गया और तनाव में रहने लगा।
वहीं, जब उसने अपने रुपयों की मांग की, तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह अपमानित किया। गाली गलौज करने के साथ ही उसे थूक चाटने तक को कहा गया। आर्थिक नुकसान के बाद इस अपमान को साहिल झेल नहीं पाया और जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र की है। आगे जानिए पूरा मामला-