फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलेगा दंपती की मौत का राज, मौका-ए-वारदात से जुटाए सबूत, बेहद खौफनाक था वो मंजर

Wed, 04 Sep 2019 01:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
मृतक मनोज व पत्नी सीमा फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दंपती की मौत के मामले में पुलिस को अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। माना जा रहा है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से ही हत्या और आत्महत्या का राज खुलेगा। बेहद खौफनाक था वो मंजर, जिसे देख हर कोई कांप गया था। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
पूरे कमरे में खून ही खून फैला था - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले में खतौली थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर में सोमवार को एक ग्रामीण ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी की हत्या कर दी थी। फिर बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस को वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने मृत दंपती के दोनों मोबाइलों और मौका-ए वारदात से फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए सबूतों को जांच के दायरे में रखा है। उधर, मां-बाप की मौत से उनका बेटा आयुष अनाथ हो गया है। परिवार के लोग गमजदा हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि सोमवार की सुबह सात बजे मनोज का अपनी पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसको लेकर मनोज ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

मनोज के इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे आखिरकार कौन सी वजह रही होगी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अपनी ओर से इस घटना को लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें: इकलौते हैप्पी की शादी बनी काल, दुल्हन समेत दो हत्याएं, प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मनाना है कि मृत दंपती के मोबाइलों की कॉल डिटेल से भी इस घटना के पीछे क्या वजह रही होगी इसका पता लगाने में सफलता मिल सकती है। इसलिए मोबाइलों की कॉल डिटेल को निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
बेड पर रखी लाइसेंसी बंदूक - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मौका-ए वारदात से फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए सबूतों के आधार पर भी जांच पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही मनोज के आत्मघाती कदम उठाने की हकीकत का पता चल सकेगा। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ऐसा ठोस सबूत नहीं मिल सका है कि जिसके आधार पर सफलता मिल सके।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बेटी ने चाचा के साथ मिलकर पिता को मार डाला, ये रही मर्डर के पीछे की बड़ी वजह
विज्ञापन

6 of 7
घटना से संबंधित फोटो - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण और परिजन भी हैं हैरान

ग्रामीण और परिजन भी इस बात को लेकर हैरान हैं कि मनोज ने आखिरकार यह कदम किस वजह से उठाया। दोस्तों को सलाह मशविरा देने वाला मनोज अचानक आत्मघाती बन गया। परिवार के लोग और दोस्त कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि मनोज ऐसा कदम भी उठाएगा। मनोज के इस आत्मघाती कदम को लेकर सभी हैरान हैं। इस घटना को लेकर ग्रामीण भी गमगीन हैं।

यह भी पढ़ें: मंजर देख कांप उठे अफसर, अनाथ हो गया इकलौता बेटा, पलभर में उजड़ गईं जिंदगी भर की खुशियां, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेड पर रखी लाइसेंसी बंदूक - फोटो : अमर उजाला
लाड़पुर में मनोज द्वारा अपनी पत्नी सीमा की गोली मारकर हत्या करने और बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर लेने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। दंपती मोबाइलों की कॉल डिटेल और सबूतों के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी। - संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, खतौली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें