फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद का मर्डर: ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था जुबैर, दिनदहाड़े गोलियों से भूना, देखिए तस्वीरें

Sun, 29 Aug 2021 02:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में पार्षद का मर्डर। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को बदमाशों ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। बेखौफ बदमाशों ने शहर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर में दिनदहाड़े पार्षद की गोलियों से भूनकर हत्या कर डाली। बताया गया कि पार्षद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उधर, इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस अधिकारियों में भी सनसनी फैल गई। 

दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला
शनिवार को शहर के शास्त्रीनगर में बदमाशों ने पार्षद को सरेराह गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं घटना की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

2 of 7
पार्षद की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम के पास पार्षद जुबैर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी जुबैर का एक मकान संतोष नर्सिंग होम के पास भी बताया गया। जहां से वह शनिवार सुबह ताला लगाकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से पार्षद जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई।

4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
दिनदहाड़े पार्षद की गोलियों से भूनकर हत्या होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

5 of 7
एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : amar ujala
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि प्राथमिक जांच में बदमाशों द्वारा हत्या होना बताया गया है। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। अभी परिवार के लोगों से भी इस संबंध में बात की जाएगी, ताकि पता चले कि पार्षद का किसके साथ विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि मृतक पार्षद प्रॉपर्टी डीलिंग का भी कार्य करता था। पार्षद जुबैर अहमद देहरादून में एक कॉलोनी काट रहा था। इससे पहले उसने बिजली बंबा बाईपास पर एक कॉलोनी काटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पार्षद जुबैर ओवैसी की पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें