फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में हत्या: बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी का था शाहनवाज, अब मास्टरमाइंड की तलाश

Thu, 19 Dec 2019 01:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
सीजेएम कोर्ट में कुख्यात बदमाश शाहनवाज की हत्या के बाद बिजनौर गैंगवार का मैदान बनता दिख रहा है। कोर्ट शूट आउट में मारे गए शाहनवाज के पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी से गहरे संबंध थे। इसका खुलासा शाहनवाज की गिरफ्तारी के दौरान भी हुआ था। पश्चिमी यूपी में शाहनवाज मुख्तार का गैंग खड़ा करने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं मुजफ्फरनगर कोर्ट में विक्की त्यागी की हत्या करने वाले सागर मलिक की मुख्तार विरोधी माफिया से नजदीकियां बढ़ रही है। शाहनवाज की हत्या में पकड़ा गया शूटर सुमित सागर मलिक का रिश्तेदार है। पुलिस की जानकारी में यह भी आया है कि हत्या में शामिल एक बड़ा व्यक्ति पिछले काफी दिनों से मुजफ्फरनगर में हत्या का ताना बाना बुन रहा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
अदालत में हत्या - फोटो : अमर उजाला
28 मई को नजीबाबाद में बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या कराने के बाद शाहनवाज व उसके दोनों शूटर जब्बार व दानिश मुजफ्फरनगर में ही जाकर छिपे थे। इसके बाद वे वहां से मुंबई निकल गए। शाहनवाज पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद नजदीकी रहा है। पुलिस के मुताबिक शाहनवाज को अहसान ने मुख्तार अंसारी के कहने पर ही पांच लाख रुपये दिए थे। अहसान व शाहनवाज की अदावत किसी से छिपी नहीं थी। हाजी अहसान व उसके भांजे की हत्या के बाद शाहनवाज पश्चिमी यूपी में मुख्तार अंसारी का गैंग खड़ा कर रहा था। मुख्तार अंसारी की पूर्वांचल के एक माफिया से ठनी हुई है। मुजफ्फरनगर में विक्की त्यागी की हत्या के बाद सागर मलिक को वाराणसी जेल भेजा गया था, वहां से उसे नैनी जेल भेज दिया गया।

4 of 7
कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
वहीं वाराणसी जेल में रहने के दौरान ही सागर मलिक की नजदीकियां मुख्तार विरोधी गैंग से बढ़ गईं थी। शाहनवाज की हत्या में शामिल शामली जिले के गांव लिलौन का सुमित सागर मलिक का बेहद करीबी है। पुलिस को यह भी आशंका है कि कहीं सागर मलिक के कहने पर तो सुमित ने इस घटना को अंजाम नहीं दिया। सुमित पुलिस को बताया है कि सागर मलिक उसके दोस्त का रिश्तेदार होने के कारण करीबी रहा है। पिछले काफी दिनों से दोनों की मुलाकात नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुमित ने हत्या में सागर की कोई भूमिका होने से इंकार किया है, लेकिन अंदरखाने जरूर कुछ है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शाहनवाज की हत्या कराने में मास्टर माइंड कौन रहा?
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से भी जुड़ रहे तार 

5 of 7
बदमाश की तलाश करता दरोगा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिजनौर का एक बड़ा व्यक्ति पिछले काफी दिनों से मुजफ्फरनगर खूब आ जा रहा था। जरायम के दुनिया के कई लोगों से उसकी उठ बैठ हो रही थी। शाहनवाज की हत्या का ताना बाना वहीं से बुना जा रहा था। हत्या में पूरा दिमाग मुजफ्फरनगर के लोगों का ही लग रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरनगर के कुछ लोग किसी घटना को अंजाम देने के लिए 30 के 50 से ज्यादा कारतूस इकट्ठा कर रहे थे। हो सकता है कि शाहनवाज की हत्या के लिए ही कारतूसों का इंतजाम किया जा रहा हो।
विज्ञापन

सर्विलांस से हो रही तलाश

6 of 7
कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सर्विलांस के जरिए यह खंगालने में जुटी है कि शाहनवाज की हत्या में किन लोगों का हाथ रहा। पुलिस तमाम लोगों पर हत्या का शक कर रही है। सर्विलांस के जरिए पता कर रही है कि किन लोगों की आपस में बात हो रही थी। हत्या में संदिग्ध लोगों का कहां कहां आना-जाना रहा। किन लोगों के ये संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में बड़े गैंग की जांच जारी

7 of 7
घटनास्थल का जायजा लेते आईजी - फोटो : अमर उजाला
आईजी रमित शर्मा के मुताबिक शाहनवाज की हत्या में और कौन लोग शामिल रहे इसका पता किया जा रहा है। फरार जब्बार को दबोचने के लिए पुलिस की छह टीम लगी हैं। उन्होंने कहा कि शाहनवाज की हत्या में किसी बड़े गैंग का हाथ है या नहीं है इसकी भी जांच कराई जा रही है। सर्विलांस के जरिए पता किया जा रहा है कि कौन लोग हत्या में शामिल हैं। अभी किसी बड़े गैंग का हत्या में नाम सामने नहीं आया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें