फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में जबरदस्त हंगामा, अफसरों से तीखी नोकझोंक, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 01 May 2019 09:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 9
मृतक का फाइल फोटो और परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत जनपद में गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने जबरदस्त हंगामा किया। उन्होंने युवक का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। करीब चार घंटे बाद आरोपियों की गिरफ्तार करने एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोल दिया। वहीं शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार हुआ। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 9
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में बावली रोड पर शोरूम कर्मचारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। शोरूम मालिक ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ, जबकि मृतक के परिजनों ने शोरूम मालिक और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग कर युवक का शव को बुढ़ाना रोड पर रखकर जाम लगा दिया। शोरूम मालिक की गिरफ्तार की मांग की। एएसपी व कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस से परिजनों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

3 of 9
चोट दिखाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पट्टी मीरापुर बड़ौत निवासी विक्रम पुत्र अभिमन्यु की मंगलवार की रात में हत्या कर दी। बुधवार को शोरूम मालिक ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विक्रम 15 साल से शोरूम पर काम करता था। छह माह से शोरूम मालिक उसे वेतन नहीं दे रहा था। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया। मंगलवार की रात में आठ बजे मृतक विक्रम को शोरूम मालिक का बेटा प्रशांत बुलाकर ले गया। कुछ देर बाद भाई सत्यवीर, अजीत सिंह और कपिल शोरूम में पहुंचे तो शोरूम मालिक बिजेंद्र और उसके दोनों बेटे विक्रम को पीट रहे थे। आरोप है कि उनकी आंखों के सामने आरोपियों ने पिस्टल छाती में सटाकर विक्रम को गोली मार दी। मृतक के बड़े भाई सत्यवीर की तहरीर पर शोरूम मालिक बिजेंद्र, उसके बेटे प्रशांत, सौरभ व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

4 of 9
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शोरूम मालिक के बेटे प्रशांत पुत्र बिजेंद्र ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विक्रम की हत्या कर उनकी लाइसेंसी रायफल, लाखों की नगदी व सोने के जेवरात लूटने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

5 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद शव बड़ौत पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शोरूम मालिक व उसके बेटों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिजरौल रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। एएसपी रण विजय सिंह, बड़ौत, बिनौली, दोघट, छपरौली थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ पुलिस अधिकारियों ने विक्रम के परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

6 of 9
शव रखकर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, वे जाम नहीं खोलेंगे। एएसपी रण विजय सिंह और एसडीएम गुलशन कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर चार घंटे बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

7 of 9
परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
खुलासे के लिए लगी चार टीमें
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना से पहले शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार तीन टीमें लगी हुईं हैं।

8 of 9
इसी शोरूम पर काम करता था युवक - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद दोनों पक्ष भिड़े, दो घायल
बावली रोड पर हेवल्स कंपनी के शोरूम कर्मचारी विक्रम सिंह की मंगलवार की रात में शोरूम में गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सीने में सटाकर गोली मारी गई। शोरूम मालिक उसे उठाकर सीएचसी ले गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मृतक के परिजनों ने सीएचसी में पहुंचकर शोरूम मालिक पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में तनाव बन गया। विक्रम पक्ष का आरोप है कि शोरूम मालिक पक्ष के लोगों ने परिवार पर हमला बोल दिया। झगड़े में मृतक का भाई अजीत सिंह और तेहरा भाई कपिल घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

9 of 9
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक मां कमला, बहन आशा और कोमल का रो-रो कर बुरा हाल है। मां कमला देवी ने बताया कि विक्रम काफी दिनों से अपना हिसाब कराने को लेकर शोरूम मालिक से कह रहा था, लेकिन वह हिसाब नहीं कर रहा था। दो दिन पहले उन्होंने उसे धमकी भी दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें