मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से डेहरा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती बीकॉम करने के बाद लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करने लगी थी। इसके कुछ समय बाद युवती का परिवार भी लुधियाना में ही रहने लगा। वहां युवती की मेरठ के गांव लोहया निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद युवक ने शाकिब से अमन बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब तीन महीने तक चले प्रेम प्रसंग के बाद वह उसे ईद से पहले अपने गांव ले आया।