फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस के इन दो बड़े अफसरों को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी गई 5 लाख की रंगदारी

Sat, 02 Feb 2019 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
एसपी सिटी रणविजय सिंह और एसपी क्राइम डॉ बी पी अशोक
उत्तर प्रदेश के मरेठ शहर में दो बड़े पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी मिली है। दोनों अधिकारियों से पांच- पांच लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी गई। बताया जा रहा है कि दोनों अफसरों को कजाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई है। आगे स्लाइडों में जानिए किन- किन अधिकारियों को मिली धमकी:-
विज्ञापन

2 of 5
एसपी सिटी रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एसपी सिटी रणविजय सिंह के सीयूजी नंबर पर सुबह करीब छह बजे इंटरनेट कॉलिंग के जरिए कजाकिस्तान से कॉल आई। कॉल करने वाले उपदेश राणा ने पांच लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
एसपी क्राइम डॉ बी पी अशोक - फोटो : अमर उजाला
वहीं एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक को भी कजाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई और पांच लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
उल्लेखनीय है कि करीब पांच दिन पहले सहारनपुर के एक शख्स को भी पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई थी। पुलिस के अनुसार कॉल करने वाले ने अपना नाम उपदेश राणा बताया था। इसे लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जिसके पास कॉल आई उससे काफी देर तक पूछताछ की गई। जिस कंपनी के सिम पर कॉल आई है उस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से भी कॉल की रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ के एसएसपी अखिलेश कुमार बने डीआईजी
उधर, डीआईजी अखिलेश कुमार का कहना है कि एसपी सिटी और एसपी क्राइम को कजाकिस्तान से कॉल आने की सूचना मिली है। इस मामले में सर्विलांस टीम लगाकर नंबर की जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगा रहा है कि कॉल करने वाला कोई लोकल का ही शख्स है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें