सेना के एक कर्मचारी का राज खुला तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी कर्मचारी ने महिलाओं को धोखा देकर चार शादियां कीं। अब दूसरी पत्नी ने उसे तीसरी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इससे बखेड़ा हो गया और पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आखिर खुल गया राज
चार महिलाओं की जिंदगियां बर्बाद करने वाले आरोपी सैन्यकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज किया गया है। वहीं हैदराबाद से आई दूसरी पत्नी ने शुक्रवार को उसे तीसरी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद आरोपी सैन्यकर्मी की चार शादियों का राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया। माना जा रहा है कि अभी आरोपी के और भी कई बड़े राज खुल सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।