फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों से भून डाला: भागते रहे पार्षद जुबेर.. गोलियां बरसाते रहे बदमाश... लोग बनाते रहे मर्डर की वीडियो, देखें तस्वीरें

Sun, 29 Aug 2021 02:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ में बदमाश पार्षद जुबेर पर गोलियां बरसाते रहे और लोग वीडियो बनाते रहे। अगर लोग थोड़ा सा साहस जुटा लेते तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। जुबेर हॉस्पिटल के बाहर तड़पते रहे, लेकिन काफी देर तक किसी ने उन्हें उठाकर अंदर तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। शायद यही वजह है कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग गए। 

सुबह 10:15 बजे हापुड़ रोड पर शास्त्री नगर स्थित संतोष नर्सिंग होम के आसपास खूब चहल-पहल थी। वार्ड-80 के पार्षद जुबेर ने शास्त्रीनगर में एक कोठी किराए पर ली थी, जहां उन्होंने ऑफिस खोला था। 9:30 बजे जुबेर कोठी में पहुंचे। उन्हें पार्टनर सफाकत के साथ अब्दुल्लापुर गांव में एक विवादित जमीन के मामले में समझौते के लिए जाना था। सफाकत 10:10 बजे मौके पर पहुंचे। सफाकत ने जुबेर की स्कॉर्पियो गाड़ी कोठी से निकाली। जुबेर मेन गेट पर बाहर से ताला लगाने लगे। 
विज्ञापन

2 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
इस दौरान बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंच गए। एक बदमाश जुबेर के पास पहुंचा और पीछे से चार गोलियां चलाईं। तीन गोली जुबेर की पीठ में लगीं। गोली लगते ही वह भागने लगे। 10 कदम की दूरी पर वह गिर गए। बाइक पर बैठे दूसरे बदमाश ने दो गोली और मार दीं। बदमाश गोली मारने के बाद बाइक पर बैठकर फरार हो गए। यह नजारा बहुत लोगों ने देखा। लेकिन कोई बदमाशों के सामने नहीं आया। जुबेर का पार्टनर भी स्कॉर्पियो स्टार्ट हालत में छोड़कर एक दुकान में घुस गया।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बदमाशों के भागने के काफी देर बाद लोगों ने पार्षद को संतोष नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सूचना पर मेडिकल और नौचंदी थाने की पुलिस समेत फोर्स मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और नमूने लिए गए। पुलिस ने घटना के कई चश्मदीद लोगों से बातचीत की और पूरी जानकारी जुटाई। जहां पर पार्षद का कई लोगों से विवाद होना बताया गया। तभी जुबेर का दूसरा पार्टनर जिया भी वहां पर पहुंच गए। जिया ने कहा कि जिस बात का डर था वही हो गया। उसने 2 दिन पहले एसएसपी ऑफिस में जुबेर के साथ जाकर जान का खतरा होने की आशंका जताई थी। 

4 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद
दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वह बाइक पर भागते हुए दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाश जिस रास्ते से भागे है, वहां के सीसीटीवी कैमरे देखने में पुलिस लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्षद की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
दो दिन पहले जताई थी हत्या की आशंका 
जुबेर ने दो दिन पहले ही हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने अपने पार्टनर जिया के साथ एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र भी दिया था। उन्होंने करोड़ों रुपये गबन करने की शिकायत की थी। कई लोगों के नाम दोनों ने पुलिस को बताए भी थे, अगर इस मामले में पुलिस गंभीर हो जाती तो शायद पार्षद की जान बच जाती। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें