फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: बिन मां-बाप के इकलौते बेटे को प्यार में मिली खौफनाक सजा, कमजोर दिल वाले न देखें ये तस्वीरें

Fri, 07 Dec 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
car
एक युवक का पिछले पांच साल से युवती के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। युवती के पिता और भाई ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसको ऐसी खौफनाक सजा दी कि पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। कमजोर दिल वाले नहीं देख पाएंगे ये तस्वीरें:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
car
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को कार में डालकर फूंक दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात गंगानगर में ललसाना मार्ग गुरुवार सुबह हुई थी। गंगानगर पुलिस ने इस मामले में पल्लवपुरम निवासी एक व्यक्ति और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। युवक मवाना के गांव जंघेड़ी का रहने वाला था। जो प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका के पिता और भाई ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ उसे पकड़ लिया था। बाद में युवक का शव जली हुई कार में मिला। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
car
पुलिस के अनुसार जंघेड़ी गांव निवासी संजीव उर्फ शैंकी गुर्जर (24) पुत्र रूप सिंह का पल्लवपुरम में एक छात्रा से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को प्रेमिका से मिलने के लिए संजीव पल्लवपुरम में उसके घर चला गया था। जहां पर युवती के पिता और भाई ने संजीव को पकड़ लिया। पिता-पुत्र ने संजीव की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने संजीव की लाश को उसकी ही वैगनआर कार में रखा और ललसाना के जंगल में ले गए थे।

4 of 7
car
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार की सीट पर संजीव की लाश रखकर उसमें आग लगा दी थी। आरोपियों ने बताया है कि कार में शव जलाने के पीछे उनका मकसद था कि संजीव की पहचान न हो। पता चल भी जाएगा तो सब सोचेंगे की कार में लगी सीएनजी किट के चलते आग लगी होगी, जिससे यह हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन

5 of 7
car
इकलौता बेटा था संजीव 
पुलिस का दावा है कि संजीव अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसकी दो बहन है। संजीव जब छह महीने का था, तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। संजीव पल्लवपुरम में एक रिश्तेदार के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। तभी उसकी दोस्ती दूसरी बिरादरी की युवती से हुई थी। पांच साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका पता युवती के परिजनों को लग गया था। युवती से फोन कराकर उसके परिजनों ने संजीव को अपने घर पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 7
car
दिनभर बना रहा रहस्य, देर रात खुला हत्याकांड 
दिनभर कार में जले मिले अवशेषों को लेकर लोगों में रहस्य बना रहा। आपस में लोग चर्चा करते रहे। देर रात पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य दोनों आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने हत्या की यह कहानी बताई। शैंकी की हत्या होने का पता लगते ही उसकी मां और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपियों से उनका आमना सामना कराया। शैंकी के परिजनों को यकीन नहीं आ रहा कि उनके बेटे की हत्या हो गई। उसकी पहचान के लिए आरोपियों ने कुछ सुबूत दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गंगानगर थानाक्षेत्र के ललसाना गांव के जंगल में पूर्व पार्षद अजीत का हॉट मिक्स प्लांट है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे प्लांट के सोना नाम के एक कर्मचारी ने पास ही एक कार में आग लगी देखी तो शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां भीड़ लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर गंगानगर और सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की तो कार की ड्राइविंग सीट पर पूरी तरह से झुलसा मानव शरीर मिला। सीट पर केवल अवशेष ही थे। पुलिस ने कार का नंबर डीएल 4 सी-एए 1766 बताया। इस नंबर के जरिये पुलिस ने कार स्वामी रोहिणी दिल्ली निवासी का पता लगाया। वहां से संजीव का नाम सामने आया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें