sobhapur
सभी दोस्तों की हो जांच: पीड़ित पक्ष
आशीष के परिजनों का कहना है कि आशीष की हत्या सुनियोजित थी। सटीक रेकी के बाद हत्या को अंजाम दिया गया। परिजनों को मौके पर मौजूद उसके सभी दोस्तों की गतिविधियों पर शक है। जो दोस्त मौके पर मौजूद थे, उन सभी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई जाए, जिससे पता चले कि किसने किसको कॉल की और कितनी बार की। इसी में उसकी हत्या कराने वाले का पता चल जाएगा।