फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद मामला: उठ रहे ये कई बड़े सवाल, आखिर मुठभेड़ में घायल हुआ शमशाद, तस्वीरें

Thu, 23 Jul 2020 02:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मां-बेटी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मां-बेटी की हत्या करने वाले आरोपी शमशाद को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार तो कर लिया है। लेकिन पुलिस पर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। आगे जानिए क्या उठ रहे सवाल-
विज्ञापन

2 of 6
शमशाद मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला
सवाल - 1
मां-बेटी की हत्या मामले में सबसे बड़ा सवाल तो ये ही है कि आखिर इतने दिनों तक पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की? मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो तब जाकर मां-बेटी की हत्या का राज लोगों के सामने आया।
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
सवाल - 2
क्या उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? जिन्होंने घोर लापरवाही करते हुए इस गंभीर मामले में कार्रवाई नहीं की। अगर प्रिया की सहेली चंचच की शिकायत पर पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो शायद मां-बेटी की जान बच सकती थी।

4 of 6
अस्पताल में भर्ती घायल शमशाद - फोटो : अमर उजाला
सवाल - 3
पुलिस पर यह भी सवाल उठ रहा है। जब पुलिस ने बुधवार को आरोपी शमशाद को हिरासत में ले लिया था तो फिर वह कैसे पुलिस की गिरफ्त से भाग गया? 
विज्ञापन

5 of 6
हिंदू जागरण मंच के लोगों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
उधर, लव जिहाद के खिलाफ हिंदू जागरण मंच के लोगों ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी के पास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच और आरोपी शमशाद को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रिया व बेटी के साथ शमशाद, लाल घेरे में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
परतापुर में दूसरे समुदाय के शादीशुदा युवक ने एक महिला से पहले धर्म छिपाकर दोस्ती की और फिर दुष्कर्म के बाद शादी कर ली। इसका भेद खुलने पर आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर मां-बेटी प्रयि और कशिश की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बेडरूम में ही गड्ढा खोदकर दबा दिए। 115 दिनों बाद बुधवार को पुलिस ने फर्श तुड़वाकर दोनों के कंकाल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें