दोपहर के 12:30 बजे थे। वसीम सरेआम अपनी पत्नी पर चाकू से वार करता रहा। यह देखकर वहां भीड़ लग गई, लेकिन कोई महिला को बचाने नहीं आया। यदि वसीम को रोकने की कोई थोड़ी जहमत उठा लेता तो शायद नाहिदा की जान बच जाती। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पंचायत में पहले ही हत्या का एलान किया और फिर वारदात को अंजाम दिया। घटना यूपी के मेरठ जनपद की है।