अन्नू ने मरने से पहले प्रेमिका के घर से मिले नेग में 100 रुपये को लेकर जश्न मनाया। वह अपने दोस्त की दुकान पर पहुंचा तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। प्रेमिका का पिता शादी करने के लिए राजी हो गया था। बतौर शगुन उसे 100 रुपये भी मिले थे। अन्नू और प्रीति का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। दोनों शादी के लिए अपने परिवार को राजी करने में लग गए। लड़के के परिवार वाले तैयार हो गए। लड़की ने अपनी मां, बहन और भाई को मना लिया था, लेकिन पिता तैयार नहीं थे। बेटी के बार-बार मनाने पर पिता भी बेटी की खुशी में शामिल हो गए। उन्होंने भी शादी के लिए हां कह दिया।