फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: क्या वाकई पुलिस का खौफ नहीं? बदमाश ने धुएं में उड़ाए मुठभेड़ के दावे

Thu, 03 Jan 2019 05:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ न्यूज
मेरठ में दरोगा और सिपाही पर चाकू से हमला करने वाले बदमाश का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में आरोपित कार में बैठकर सिगरेट पीता दिख रहा है। बस यही से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कि मुठभेड़ से कुछ ही देर पहले चाकूबाज की आवभगत में कौन लगा था। आगे जानिए क्या है पूरे मामले की सच्चाई:-
विज्ञापन

2 of 5
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नए साल की शुरुआत पर दरोगा और सिपाही पर चाकू से हमले करने के आरोपी ने 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दावे को सिगरेट के धुएं में उड़ा दिया। घायल आरोपी कार में बैठकर सिगरेट पी रहा है, फिर यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
मुठभेड़ सथल पर बदमाशों की तलाश करती पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
31 जनवरी की आधी रात करीब एक बजे आतिफ नाम के सिरफिरे ने एल ब्लॉक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार और सिपाही उपेंद्र सिरोही को जैदी फार्म चौकी के सामने चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था।

4 of 5
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार सुबह नौचंदी पुलिस ने दावा किया कि रात भर आतिफ की तलाश की गई और घटना के 12 घंटे के भीतर आतिफ से नौचंदी मैदान में मुठभेड़ हो गई। जिसमें आतिफ ने तमंचे से पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आतिफ के पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सवाल उठे थे कि चाकू के साथ भागे आतिफ पर तमंचा कहां से आया। अब बुधवार से सोशल साइट पर एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें घायल आतिफ मुठभेड़ के बाद एक कार में सिगरेट के कश लगाता नजर आ रहा है। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस फोटो को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें