फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रायफल लूटकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, देखें तस्वीरें

Sat, 16 Nov 2019 07:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ जिले में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़ने एक बैंक से कैश लूटने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश कैश लूटने में नाकाम रहे। लेकिन वे बैंक के सुरक्षा गार्ड से रायफल और एक बैग लूटकर फरार हो गए। हालांकि बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। अगली स्लाइडों में देखिए घटना की तस्वीरें-

विज्ञापन

2 of 7
सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर में मेवला क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने शनिवार दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक की स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शाखा पर धावा बोल दिया। गार्ड को गनप्वाइंट पर लेकर मैनेजर और स्टाफ को बंधक बना लिया। अलार्म बजने पर बदमाश गार्ड से बंदूक और बैग लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
बैंक से बैग और रायफल लूटकर भागते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर का समय था। उसी समय हथियार से लैस कुछ बदमाश बैंक में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर कैश लूटने की कोशिश की। लेकिन बदमाश कैश लूटने में नाकाम रहे और सुरक्षा गार्ड से रायफल लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: बैंक का मेन गेट खुला छोड़ गए कर्मचारी, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए अधिकारी

4 of 7
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस दौरान बैंक में भगदड़ मच गई और कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। शोर मचने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
घटना की जानकारी लगते ही पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की पूरी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: यूपी में कितने बेखौफ हैं बदमाश, सच्चाई के लिए काफी है बैंक में लूट की ये वारदात, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 7
वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें