मौके पर मौजूद एसपी शैलेश पांडेय व मृतक बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह पांच बजे फिर से दोनों बदमाशों का सामना पुलिस से हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरोह के लीडर संदीप को मार गिराया। एसपी ने बताया कि वह शातिर अपराधी है। उसके गिरोह में 15 से 20 सदस्य हैं। बदमाश अलग-अलग टीम बनाकर दिल्ली-एनसीआर व यूपी में डकैती, लूट, हत्या, चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सांसी गिरोह का सरगना संदीप बुधवार से ही खेकड़ा क्षेत्र के जंगलों में छिपा हुआ था। बुधवार को फखरपुर-मंडौला मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाता हुआ अपने साथी शिवकुमार के साथ भाग गया था। लेकिन उसने खेकड़ा क्षेत्र का जंगल नहीं छोड़ा। उसने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस की कार ही लूटने की कोशिश की।