फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: फिजा बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस अफसरों ने बमुश्किल हालात संभाले, सांप्रदायिक तनाव

Mon, 21 Jan 2019 05:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संवेदनशील शहर मेरठ में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। भगत सिंह मार्केट और छीपी मार्केट में हुए बखेड़े की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ अड्डा चौराहे से सटा भगत सिंह मार्केट मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। जहां दोनों समुदाय के व्यापारियों की करीब 400 से अधिक दुकानें हैं।
विज्ञापन

3 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मार्केट के सामने हापुड़ अड्डा बाजार तो पास ही गोला कुआं मार्केट है। जब भी यहां कोई सांप्रदायिक विवाद होता है तो बाजार बंद होना शुरू हो जाता है। हालात इस कदर गरमाते हैं कि पुलिस और पीएसी बल तैनात करना पड़ता है।

4 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आरजी कॉलेज के पास छीपी टैंक पर शिव चौक है। पास में एक धार्मिक स्थल है। साल 2013 में रमजान माह में यहां सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा विहिप नेता से अभद्रता करने पर बखेड़ा हो गया था।
विज्ञापन

5 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उस समय भी तनाव को देखते हुए एक माह तक यहां आरएएफ और पीएसी बल तैनात रहा था।
विज्ञापन

6 of 11
meerut news
आमने-सामने आए दोनों समुदाय
सफाई कर्मी अंकुश के साथ हुई मारपीट के बाद भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा समर्थकों के साथ पहुंचे तो दूसरे पक्ष से युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली के समर्थकों के साथ पहुंचने पर तनाव फैलने लगा। दोनों ही पक्षों के लोग एक-दूसरे को भुगतने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

7 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं माहौल को काबू करने के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने भीड़ को दौड़ा लिया।

8 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, अंकुश पक्ष के लोगों ने हापुड़ अड्डे पर जाम लगा दिया। हापुड़ अड्डा पर देर रात तक इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह, लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह और देहलीगेट एसओ विजय गुप्ता तैनात रहे।

9 of 11
baghpat news
वहीं, शाम को नगर निगम ने छीपी टैंक पर सरकारी जमीन पर शौचालय बनाने का काम शुरू किया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने रुकवाकर हंगामा व नारेबाजी कर दी। लालकुर्ती इंस्पेक्टर देवेश शर्मा को घेरकर सिपाही से हाथापाई कर दी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने भीड़ को काबू में किया। 

10 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुबह से शाम तक बखेड़ा
रविवार सुबह करीब 10 बजे के बाद भगत सिंह मार्केट में हुआ बखेड़ा घंटों चलता रहा तो शाम को छीपी टैंक पर पुलिस फोर्स के सामने दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने नारेबाजी व हंगामा कर दिया। यही नहीं, एसपी सिटी के एक हमराह सिपाही को ललकारते हुए फोर्स बुलाने की धमकी दे दी गई तो मामला और भी गरमा गया।
विज्ञापन

11 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छीपी टैंक पर तो नारेबाजी से बिगड़ी बात
छीपी टैंक पर भीड़ को शांत कर एसपी सिटी गाड़ी में बैठे तो कुछ लोगों ने एलान कर दिया कि शौचालय नहीं बनेंगे, चाहे एसपी सिटी कितनी ही फोर्स बुला लें। बढ़ते तनाव को देखते हुए एसपी सिटी ने लालकुर्ती, सिविल लाइन, मेडिकल, सदर बाजार पुलिस बुला ली। सरेआम धमकी देने वाले एक युवक को जैसे ही एसपी सिटी ने धकेलते हुए गाड़ी में बैठाया तो फोर्स ने भी लाठी फटकानी शुरू कर दी। जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें