फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाकर काटा गला, फिर गंगनहर में फेंकी लाश, जीजा-साले ने रची थी ये खौफनाक साजिश

Fri, 07 Jun 2019 07:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुपरवाइजर व बजरंग दल के कार्यकर्ता अंकित त्यागी की हत्या में कंपनी के ही कर्मचारी जान के दुश्मन बन गये। पुलिस के अनुसार जीजा-साले ने मिलकर सुपरवाइजर की हत्या की प्लानिंग बनाई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए कांशी गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर का भी सहारा लिया गया। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को गंगनहर से अंकित का शव बरामद किया है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 7
अंकित त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर के अनुसार जेएसबी इंटरप्राइजेज मोबाइल टावर कंपनी है। इस कंपनी में महराज निवासी कांशी परतापुर भी नौकरी करता था। शिकायत पर कंपनी के उच्चाधिकारियों ने महराज के साले बबलू निवासी ईकड़ी को नौकरी से निकाल दिया था। बबलू के नौकरी से बाहर होने के बाद ही अंकित की नौकरी लगी थी और वह सुपरवाइजर का काम देखता था।
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुपरवाइजर ने अन्य कर्मचारियों पर निगाह बढ़ा दी थी। चोरी और अन्य काम बंद करा दिए थे। महराज जहां अपने साले के नौकरी से निकलने पर परेशान था, वहीं उसका चोरी का काम भी बंद हो गया था। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि इसके बाद महराज ने अपने साले के साथ मिलकर 15 दिन पहले प्लानिंग बनाई कि अंकित को ठिकाने लगाना है। लेकिन वे डरते थे कि दबंग किस्म का होने के चलते अंकित को काबू करना आसान नहीं है। पुलिस का कहना है कि तीन जून को अंकित को अचानक दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद कांशी निवासी महराज ने अपने ही गांव के झोलाछाप डॉक्टर इरफान को बुलाया। पहले से ही प्लानिंग थी कि नशीला इंजेक्शन लगाना है। तीन जून की शाम जब अंधेरा हो गया तो इरफान ने अंकित की गर्दन के पास नशीला इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद बेहोश होने पर चाकू से गला काट दिया। शव को बोरे में बंद कर महिंद्रा पिकअप गाड़ी से ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया।

4 of 7
एसएसपी और एसपी से बात करते पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसपी साहब! हत्या का बदला हत्या से
परतापुर थाने के सामने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर 100-150 लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। इस पर भीड़ भड़क गई और एसपी सिटी को घेर लिया। लोगों ने कहा कि एसपी साहब! समझ लो... यह मेरठ है। यहां हत्या का बदला हत्या से लिया जाएगा। एसपी सिटी ने कहा कि आरोपी पकड़ लिए गए है और शव की तलाश की जा रही है। भीड़ ने कहा कि हमें कुछ नहीं पता। हत्या का बदला हत्या से लेंगे। दूसरे समुदाय के लोगों की इतनी हिम्मत कि अपहरण के बाद हत्या कर दी। इस दौरान लोग परतापुर थाने की हवालात तक पहुंच गये। बाद में पता चला कि पुलिस ने हत्यारोपियों को दूसरे थाने में बंद कर रखा है।
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद महराज ने मनाई ईद
इंस्पेक्टर का कहना है कि मोहम्मद महराज ने अपने साले बबलू के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। हत्या में झोलाछाप इरफान भी साथ रहा। महराज ने पूछताछ में बताया कि चार दिन से उसने कंपनी में यह बता दिया कि वह ईद के कारण घर जा रहा है। जिसे बाद हत्या के बाद दोस्तों के साथ ईद भी मनाई।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो भाइयों में छोटा था अंकित
अंकित त्यागी के पिता ब्रिजेश्वर त्यागी चंदसारा गांव में किसान हैं। अंकित दो भाइयों में छोटा था। अंकित की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़े भाई अंकुर का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
दो किमी लंबा लगा जाम
परतापुर थाने के सामने भीड़ ने जहां जाम लगा दिया। उसके बाद दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रक, रोडवेज बस और अन्य वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने मशक्कत करते हुए जाम खुलवाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें