पीएनबी के सेवानिवृत्त प्रबंधक के घर चोरी
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। वारदात से पहले चोर मकान के आसपास कार से घूमते दिखे हैं।राजीव कुमार भटनागर की पत्नी आरती सूचना विभाग में लिपिक पद से रिटायर्ड हैं। पुलिस के मुताबिक, दंपती दोपहर 12 बजे जिम गए थे। लौेटे देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा था। पीड़ित के मुताबिक, करीब चार लाख के जेवरात चोरों ने साफ कर दिए हैं।