फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
शिवशक्तिनगर, खत्ता रोड, ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण (30) पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके भाई ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही मास्क बनाने लग गया था। तीन दिन पहले प्रवीण को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उसे रोहटा रोड के निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से तीन दिन की दवाई दी गई थी, लेकिन उसे आराम नहीं हुआ।