सब्जी के ठेले पर भी लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शहर के दाल मंडी, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, गांधी कॉलोनी के साथ ही ईदगाह व चुंगी नंबर दो स्थित सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ नजर आई। शहर के रुड़की रोड, पुराने भोपा बस स्टैंड रोड, प्रकाश चौक, कोर्ट रोड, नई मंडी के मेडिकल स्टोर्स पर भी लोगों की भीड़ लग गईं। इन स्थानों पर सोशल डिस्टेंस भी नहीं दिखाई दिया। सड़कों पर भी बेतहाशा वाहन दौड़ते दिखे, जिससे अफसरों के होश उड़ गए।