मेरठ के मंगतपुरम में 400 लोगों को धर्मांतरण कराने के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने नामजद तीन महिला रीना, तितली और प्रेमा को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। वहीं फरार चल रहे छह आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं ने ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा किया।
आरोप है कि कुछ लोग झुग्गी-झोपड़ी खाली करने का उन पर दबाव बना रहे हैं।