फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नगरपालिका दफ्तर में जमकर मारपीट, तोड़फोड़ कर फाइलें फाड़ी, देखें तस्वीरें

Fri, 07 Sep 2018 06:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 6
नगरपालिका दफ्तर में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली जिले में नलकूप के संबंध में की गई शिकायत के स्पष्टीकरण मांगने पर नगरपालिका कर्मियों और कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों ने दफ्तर में घुसकर मारपीट करने के अलावा तोड़फोड़ कर फाइलें भी फाड़ दीं। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि पालिका कर्मियों ने उनसे गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
नगरपालिका दफ्तर में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
कस्बा कैराना के मोहल्ला रेतावाला में गोर गरीबा कब्रिस्तान के बाहरी छोर पर नगरपालिका परिषद द्वारा नलकूप लगाया गया था। उस समय कुछ लोगों ने नलकूप लगाने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत का स्पष्टीकरण नगरपालिका की तरफ से जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया था। उसी स्पष्टीकरण की कॉपी लेने के लिए गुरुवार दोपहर कुछ लोग कैराना नगर पालिका दफ्तर पहुंचे। उन्होंने जलकल विभाग के लिपिक इनाम से स्पष्टीकरण की कॉपी मांगी। लिपिक ने कह दिया कि अभी व्यस्त हूं, शाम को या कल सुबह आकर कॉपी ले जाना। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
घटना की जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
पालिका कर्मियों का आरोप है कि युवकों और उनके साथियों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। फाइलें फाड़ दीं और हंगामा करने लगे। मारपीट के दौरान नगरपालिका के जलकल लिपिक इनाम, कर्मचारी मोहसिन और फरमान घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से नाजिर हसन निवासी पावटी कला, नौशाद निवासी रेतावाला, अकबर निवासी दरबार कला और शादाब निवासी दरबार खुर्द घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।

4 of 6
मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर कैराना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस के सामने ही आरोपी नाजिर हसन ने कहा कि वह तो केवल कागज लेने आए थे। पालिका के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले में नगर पालिका के लिपिक इनाम ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

5 of 6
नगरपालिका दफ्तर में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
जानकारी लेने चेयरमैन भी पहुंचे दफ्तर
घटना के कुछ देर बाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हाजी अनवर हसन भी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने पालिका कर्मियों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बताया कि करीब 40 युवकों ने कार्यालय में कर्मियों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना की जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
मामले में आरोपी पक्ष के नौशाद रेतावाला, अकबर दरबार कला, शादाब दरबार खुर्द तथा नगर पालिका के लिपिक इनाम तथा मोहसिन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। - सुनील दत्त, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें