फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: निशानेबाजी का नया सुल्तान, फिर 'गोल्ड' पर साधा निशाना, दक्षिण कोरिया में रचा इतिहास

Fri, 07 Sep 2018 01:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
सौरभ चौधरी शूटर - फोटो : अमर उजाला
एशियाई खेलों के बाद सौरभ चौधरी ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में साबित कर दिखाया कि वह निशानेबाजी का नया सुल्तान है। 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण, टीम में रजत और मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से साबित कर दिखाया है। करीब ढाई माह पहले जर्मनी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर सौरभ ने दक्षिण कोरिया में नया कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन

2 of 7
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कलीना गांव के रहने वाला सौरभ चौधरी बिनौली के वीर शाहमल राइफल क्लब पर निशानेबाजी का अभ्यास करता है। कोच अमित श्योराण अपने निशानेबाज की कामयाबी से बेहद गदगद हैं। पिछले महीने ही जकार्ता के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सौरभ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड के साथ दस्तक दी।
विज्ञापन

3 of 7
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कोरिया के चांगवोन में सौरभ ने जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। गुरुवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में निशाना स्वर्ण पदक पर लगा।

4 of 7
सौरभ चौधरी
इससे पहले टीम स्पर्धा में रजत और मिश्रित स्पर्धा में सौरभ चौधरी ने कांस्य पदक जीता। एक ही प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर सौरभ ने कमाल कर दिखाया।
विज्ञापन

5 of 7
सौरभ चौधरी
अमित श्योराण का कहना है कि वह भविष्य में एक से बढ़कर एक पदक जीतेगा। ओलंपिक में पदक जीतकर वह देश का मान बढ़ाएगा। ढाई माह पहले जर्मनी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड में सौरभ ने 243.7 स्कोर कर रिकॉर्ड बनाया। गुरुवार को 245.5 स्कोर कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर कामयाबी के शिखर को छू लिया।
विज्ञापन

6 of 7
सौरभ चौधरी
वीर शाहमल राइफल क्लब पर जश्न, मिठाई बांटी 
सौरभ चौधरी के पदक जीतते ही वीर शाहमल राइफल क्लब पर खुशी मनाई गई। साथी खिलाड़ियों ने कहा कि सौरभ की कामयाबी पर उन्हें नाज है। सौरभ ने बिनौली, कलीना का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। निशानेबाज मोनू कुमार, आदेश बालियान, वाटसन मलिक, शेखर श्योराण, अंश कुमार, राहुल कुमार, सहदेव सिंह, राजन राणा और अंकित तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सौरभ चौधरी
पैरा ओलंपिक विश्व कप में भाग लेगा दीपेंद्र 
वीर शाहमल राइफल क्लब का एक और निशानेबाज दुनिया के सामने हुनर दिखाने के लिए तैयार है। पैरा वर्ग में दीपेंद्र का चयन विश्वकप के लिए हुआ है। दिल्ली में आयोजित कैंप में पसीना बहा रहे दीपेंद्र को उम्मीद है कि वह पदक जरूर जीतेगा। कोच अमित श्योराण का कहना है कि दीपेंद्र बेहतरीन खिलाड़ी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें