फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पत्नी का कबूलनामा: हमें मारना चाहते थे, हमने उन्हें ही मार दिया! पति की हत्या का रविता को नहीं पछतावा

Thu, 17 Apr 2025 03:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सौरभ हत्याकांड, मुस्कान व साहिल प्रकरण ठंडा भी नहीं हुआ था कि बिल्कुल ऐसी ही एक और वारदात हो गई। बहसूमा थानाक्षेत्र में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की और फिर उसे सांप से डसवा दिया। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला
बहसूमा के अकबरपुर सादात में हुई अमित की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पति की हत्या को अंजाम देने वाली पत्नी रविता ने थाने में इस पूरी घटना का सच बताया। उसे चेहरे पर सुहाग की हत्या के बाद पछतावे का जरा भी भाव नहीं दिखा।

रविवार रात को 10 बजे अमित उर्फ मिक्की मजदूरी के बाद घर लौटा था। खाना खाने के दौरान पत्नी से बहस हुई और फिर वह जाकर अपने बिस्तर पर लेट गया। थकान से चूर अमित उस दिन ऐसा सोया कि फिर कभी न उठ सका। सुबह होने पर परिजन उसे जगाने पहुंचे तो देखा कि एक जहरीला सांप उसकी चारपाई पर बैठा हुआ उसे काट रहा था। 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी पत्नी रविता - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया तो वहीं सपेरे को फोन कर बुलाया गया। अमित को जगाया गया लेकिन वह नहीं जागा। सपेरे ने पहुंचकर सांप को पकड़ा। परिजनों ने एक निजि चिकित्सक को दिखाया गया जिसने अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी पत्नी रविता व उसका प्रेमी अमरदीप बाएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि अमित का रात को पत्नी रविता से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह सोने चला गया था। देखा तो सुबह के समय वह चारपाई पर मृत पड़ा था और सांप उसे काट रहा था। उसके शरीर पर दस जगह सांप के काटने के निशान थे।
 

4 of 7
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी से झगड़े की बात पर जब पत्नी रविता को पुलिस ने हिरासत में लिया तो वह सकपका गई। पहले तो गुमराह करती रही लेकन बाद में पूरा सच पुलिस को बता दिया। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर अमित का मार डाला और फिर सांप से डसवा दिया।

 
विज्ञापन

5 of 7
सांप ने युवक को 10 बार डसा - फोटो : संवाद
रविता ने थाने में बताया कि उसका पति अमित उसके साथ मारपीट करता था। गलत काम करता था। कहता था कि उसे बेच देगा और उससे भी गलत काम करवाएगा। बताया कि पति ने ही उसे अमरदीप से मिलवाया था। पति अमित को मारना चाहता था। कहता था कि अमित का फोन करके घर बुलाएगा और फिर उसकी हत्या कर देगा। तुम इसमें मेरा साथ दोगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
रविता का कहना है कि इन बातों से वह तंग आ चुकी थी। ये बातें जब उसने प्रेमी को बताईं तो दोनों ने मिलकर अमित को ही मारने का प्लान बना लिया। रविवार को अमरदीप ने एक हजार रुपये में महमूदपुर सिखेड़ा गांव के एक सपेरे से रसल वाइपर किस्म का जहरीला सांप खरीदा और इसे थैले में रखकर अमित के घर पहुंचा लेकिन तब तक अमित सो चुका था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमित उर्फ मिक्की का फाइल फोटो
अमरदीप थैला लेकर भीतर गया और रविता के साथ मिलकर पहले चुनरी से अमित का गला घोट दिया। इस दौरान पत्नी ने अमित के हाथ और मुहं दबाए रखे। इसके बाद सांप को शव के नीचे छोड़ दिया।

हत्या को अंजाम देने के बाद अमरदीप अपने घर चला गया तो वहीं रविता दूसरे कमरे में जाकर सो गई। सुबह उठकर अमित की मौत का शोर मचा तो रविता उठकर रोने का नाटक करने लगी। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें