फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में हत्या: अमरदीप से इश्क हुआ तो आंखों में खटकने लगा पति, सुहाग की हत्या कर रोने का करती रही नाटक

Thu, 17 Apr 2025 01:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Amit Murder Case: ग्रामीणों ने बताया कि अमित के हाथ-पैर व शरीर पर 10 जगह पर सांप के डसने के निशान थे। सांप के डसने के बाद युवक उठ नहीं पाया और सांप उसके नीचे दबा रहा। पोस्टमार्टम हुआ तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन
1 of 5
अमित हत्याकांड, आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार रात बिस्तर पर जाते ही अमित ऐसा सोया कि फिर कभी नहीं उठ सका। अमित उर्फ मिक्की कश्यप (25) के नीचे दबने पर सांप ने उसे 10 बार डसा। इससे उसकी मौत हो गई।

रविवार सुबह तक सांप अमित के शव के नीचे दबा रहा। परिजन ने सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया। अमित को चिकित्सक को दिखाया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बुधवार को पोस्टमार्ट रिपोर्ट तो सामने आया कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। सौरभ हत्याकांड जैसा ही एक और मामला उजागर हुआ। यहां बस जगह, नाम, किरदार और हत्या का तरीका बदला था। पढ़ें पूरा घटनाक्रम।

यह भी पढ़ें: सांप के काटने की झूठी कहानी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर की पति की हत्या, फिर सांप से डसवाया 
विज्ञापन

2 of 5
सांप ने युवक को 10 बार डसा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अुनसार रविवार सुबह जब देखा तो अमित चारपाई पर मृत पड़ा था। उसके हाथ-पैर व शरीर पर 10 जगह सांप के डसने के निशान थे। परिजन का कहना है कि अमित रात में करीब 10 बजे मजदूरी करके आया था। 

थकने के कारण बिस्तर पर लेट गया था
थकने के कारण वह खाना खाकर बिस्तर पर लेट गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उसे कमरे जगाने के लिए पहुंचे तो उसके बिस्तर पर बैठे सांप को देखकर ठिठक गए जबकि अमित बिस्तर पर बेसुध पड़ा था।

परिजन ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर भी मौके पर आ गए। पुलिस और गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सपेरे को सूचना दी गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे मौके पर पहुंचे सपेरे ने सांप को पकड़ा। पुलिस ने उसके शव को पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

3 of 5
सांप ने युवक को 10 बार डसा - फोटो : संवाद
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अमित की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मिक्की शादीशुदा था। वह चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। वह तीन बच्चों का पिता था। उसकी मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

बुधवार शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। इससे पहले पत्नी रविवार को पति की लाश के पास बैठकर रोने का नाटक करती रही।

4 of 5
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: कुंडल के लिए कत्ल: हमदर्द बनकर घर बुलाई भाभी, बेरहमी से की हत्या, डेढ़ तौला सोने के लिए कातिल बना भंवर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित व पास मिला सांप - फोटो : अमर उजाला
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था।

अमित के शरीर पर सांप के डसने के दस निशान थे। जिसे देखकर परिजन ने सांप के दस बार डसने से अमित की मौत का दावा किया था। परिजनों ने सपेरे को बुलाया, जिसने सांप को अमित के शव के पास से पकड़ा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें