एयरक्राफ्ट से परतापुर हवाई पट्टी पर उतरकर महज 15 मिनट में कंकरखेड़ा पहुंच गया। दिल्ली पहुंचने में जहां ढाई से तीन घंटे लगते थे तो मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद महज 45 मिनट में पहुंच सकते हैं। अब मेरठ से रैपिड रेल से 40 मिनट में दिल्ली पहुंचा जा सकता है। मंगलवार को मार्शल पिच पर ईएसआई अस्पताल के भूमि पूजन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि हिंडन या सरसावा एयरबेस पर न उतरकर परतापुर हवाई पट्टी पर उतरकर यहां आया। मेरठ में बहुत संभावनाएं हैं। आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस हाइटेक खेल विश्वविद्यालय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बनाने की तैयारी हो रही है। इससे एक से बढ़कर एक खिलाड़ी निकलेंगे। यह विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को तलाशने व तराशने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मेरठ शिक्षा का हब बन रहा है और नए विश्वविद्यालय स्थापित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने जय श्रीराम का उद्घोष कर बाबा औघड़दानी की पावन धरा, धनसिंह कोतवाल के बलिदान को नमन से अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि आज भगवान धन्वंतरि के प्रकटोत्सव पर प्रधानमंत्री देश को हजारों करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।
ईएसआई अस्पताल के भूमि पूजन पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए सरकार लगातार योजनाएं चलाकर लाभान्वित कर रही है। अटल आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं, नि:शुल्क रहने-पढ़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए व्यवस्था की जा रही है। बच्चों के विवाह के लिए 75 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है। उनके उच्च अध्ययन व मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई में भी सहयोग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।