फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में सपा के प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, अधिकारियों से धक्का-मुक्की, देखें कहां कैसा हाल

Thu, 19 Dec 2019 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
बागपत में पुलिस से उलझते सपा प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन को लेकर पश्चिमी यूपी में पुलिस फोर्स अलर्ट है।  मेरठ समेत आसपास के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी कार्यालयों से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। 

बिजनौर के जलालाबाद में प्रदर्शन कर रहे सपा समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन को लेकर शहर भर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आगे तस्वीरों में देखें आखिर किस जिले में कैसा है प्रदर्शन की स्थिति : - 
 
विज्ञापन

2 of 9
समाजवादी पार्टी मेरठ कार्यालय पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मेरठ में जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी मेरठ कार्यालय पर पुलिस फोर्स तैनात है। दो सीओ समेत कई इंस्पेक्टर बुलाए गए हैं। सभी को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स करी गई तैनात। पुलिस ने कहा की धारा 144 लागू है। ऐसे में किसी प्रकार के प्रदर्शन पर रोक है। 


 
विज्ञापन

3 of 9
सपा प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सपा कार्यालय के बाहर सपाइयों ने एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एडीएम सिटी अजय तिवारी और सिटी मजिस्ट्रेट से जमकर धक्का-मुक्की कर डाली। हालांकि एसपी सिटी और एडीएम सिटी सपा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर वापस लौट गए।

4 of 9
सपा कार्यालय पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
उधर मुजफ्फरनगर जनपद में सपा के प्रदर्शन के चलते शहर की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। वहीं बिजनौर में सपा कार्यकर्ता व समर्थक प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस धरना देने वालों को पकड़कर पुलिस लाइन ले गई।

 
विज्ञापन

5 of 9
प्रदर्शनकारियों को पकड़कर लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में सपा के पूर्व चेयरमैन मो अज्जम खां एडवोकेट के आवास पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। इसी दौरान आईजी नवीन अरोरा बिजनौर में पैदल मार्च करके सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 9
एडीजे कोर्ट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जेल में हुई हत्या की घटना के बाद नगीना मुंसफी में भी बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था। नगीना एडीजे कोर्ट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसडीएम अशोक मौर्य, सीओ अर्चना सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने नगीना मुंसफी पहुंच कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। एडीजे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की।  
विज्ञापन

7 of 9
सपा के प्रदर्शन को लेकर बागपत में पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में सपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी से इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बातचीत की। वहीं एसडीएम पुलकित गर्ग भी सपा कार्यालय पहुंचे।


 

8 of 9
बिजनौर में सुरक्षा का जायजा लेते आईजी नवीन अरोरा - फोटो : अमर उजाला
शामली में सपा कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं का धरना शुरू हुआ। सपा नेता और पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप समेत दर्जनों सफाई धरने पर बैठे हुए हैं। यहां भी भारी पुलिस बल लगाया गया है। 
 
विज्ञापन

9 of 9
बिजनौर में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पहले ही सपा नेताओं से कह दिया है कि कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ भाषण नहीं दिया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन या सड़क जाम की आशंका के चलते धरना स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें