फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से सजाई अपनो की कब्र, कैंडल जलाकर पूर्वजों को किया याद, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

Sat, 03 Nov 2018 05:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कैथोलिक समाज ने अपने पूर्वजों की याद में जहां साकेत स्थित सेंट लुक्स चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की। वहीं कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्रों को फूलों से सजाया और प्रार्थना की। सभी परिवार अपने पूर्वजों की कब्र पर भावुक नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कैथोलिक समाज के सभी परिवारों ने शुक्रवार सुबह से ही परिवार के सदस्यों की कब्रों की सफाई शुरू कर दी थी। शाम सेंट लुक्स चर्च में सभी इक्ट्ठा हुए। यहां पर विशप फ्रांसिस तलिस्ट, फादर जेशू, फादर अमृतिम, फादर टाइटस, फादर चिम्मन ने प्रार्थना सभा कराई। सभी परिवारों के लोग निकट कब्रिस्तान में अपने-अपने पूर्वजों की कब्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं अगरबत्ती और मोमबत्तियां जलाकर अपनी गलतियों के लिए पूर्वजों से क्षमा मांगी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि पूर्वजों को वह अपने जन्नम में ही रखें। सभी फादर ने परिवारों के साथ एक-एक कब्र पर पहुंचकर प्रार्थनाएं कराई।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सभी परिवार दुआएं करके अपने घर वापस लौटे। गरीबों में भोजन बांटा गया। विशप फ्रांसिस तलिस्ट ने सभी परिवारों को संदेश दिया कि गरीबों को भोजन कराने से ईश्वर और गरीब दोनों ही खुश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कब्रों पर कम संख्या में अगरबत्ती लगाने का भी संदेश दिया। सैमसन मैसी, फ्रांसिस मैसी, लारंस, लक्की, मुन्ना जॉन्सन, रमेश गिल, एगनस, क्लेमनटीना, हनी आदि मुख्य रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें