फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा 2022: वेस्ट यूपी में छठ पूजा समापन कर निर्जला व्रत खोला, गूंजे छठ मैया के जयकारे, देखे तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2022 01:51 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
छठ महापर्व की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कांचहि बांस के बहंगियां, बहंगी लचकत जाए, दीहीं ना ससुर जी पियरिया, बहंगी घाटे पहुंचाए..... देशभर में छठ महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश और बिहार की रहने वाली महिला श्रद्धालुओं ने दूसरे दिन भी निर्जला व्रत रखा।

 शाम को महिलाओं ने हनुमान धाम पहुंचकर सामूहिक रूप से सूर्य देव की विधि विधान से पूजा की। पूजा में फल, सब्जी रखकर मंगल गीत गाए और शिव सरोवर के जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, शामली, बिजनौर आदि शहरों में छठ पूजा का खासा उत्साह दिखाई दिया। छठ महापर्व पर महानगर में गंगोह रोड के मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर बड़ी संख्या में रविवार शाम पूर्वांचल वासी एकत्र हुए। रविवार को पर्व के तीसरे दिन श्रद्धा और हर्षोल्लास का माहौल रहा। 

यह भी पढ़ें: धोखे से धर्मांतरण: विरोध में उतरा संत समाज, लिया ये बड़ा फैसला, झुग्गी झोपड़ियों व सामाजिक आयोजनों पर नजर

शहर के अलमासपुर स्थित नई बस्ती में महिलाओं ने  संतान की लंबी उम्र, अच्छे  स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की गई। रालोद के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार और सपा महामंत्री शलभ गुप्ता कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रहे। यहां पर सुंदर तरीके से पूजा स्थल को सजाया गया था। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन

2 of 7
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाएं फलों और सब्जियों से भरी टोकरी लेकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ पंडालों तक पहुंचीं। पूजन पंडालों और मेला स्थलों को रंगीन लाइटों से सजाया गया। पंडालों में डीजे, ढोल बजाए जा रहे थे। पूजन स्थलों पर महिलाओं ने कुंड के सामने धूप, दीप जलाए। छठ मैया की कथा पढ़ी गई।
विज्ञापन

3 of 7
छठ महापर्व की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में छठ पूजा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने छठ मइया की पूजा की। शाम के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अलमासपुर, मंसूरपुर और मोरना में उपासना की गई। 

4 of 7
छठ महापर्व मनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शामली में छठ पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। हनुमान धाम के शिव सरोवर के पास सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने छठ के गीत गाए और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
 
विज्ञापन

5 of 7
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में छठी मैया का 36 घंटे निर्जला व्रत रख कुछ इसी तरह के धार्मिक गीतों के साथ व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार सुबह व्रती उगते सूरज को अर्घ्य देकर जल व अन्न ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
यूपी में छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रविवार को सूर्य समागम पर किसान सहकारी चीनी मिल के मंदिर परिसर में बने जलाशय में खड़े होकर व्रति महिलाओं ने सूर्य की पूजा-अर्चना की। मुख्य पूजा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह और उनकी पत्नी अनिता सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी में छठ पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बागपत के शुगर मिल परिसर में कई दिन से छठ पूजा की तैयारी चल रही थीं। रविवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। सुबह के समय महिलाओं ने घरों में पूजा अर्चना की और पकवान बनाए। शाम को शुगर मिल परिसर स्थित प्राचीन मंदिर में महिलाएं एकत्र हुईं और पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्यदेव को दूध से अर्घ्य दिया। मंदिर परिसर में छठ मईया के मंगलगीत गूंजते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें